पहलगाम हत्याकांड के विरोध में आर्य वीर दल लातूर ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

0
46

लातूर, 28 अप्रैल 2025।
आर्य समाज के युवा संगठन महाराष्ट्र आर्य वीर दल, लातूर के पदाधिकारियों ने आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में ज़िला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आतंकियों द्वारा 28 निर्दोष हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या की घोर निंदा की गई और केंद्र सरकार से आतंकियों व उनके संरक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि धर्म पूछकर मात्र हिंदू होने के आधार पर की गई यह जघन्य हत्या मानवता के इतिहास का एक काला अध्याय है। आर्य वीर दल, लातूर ने पहलगाम में धर्म के आधार पर बलिदान हुए सभी हिंदुओं को नमन करते हुए उनके परिजनों के साथ एकजुटता जताई।

आर्य वीर दल, लातूर के पदाधिकारी इस प्रकार रहे:

  • ईश्वर बाहेती – अध्यक्ष
  • व्यंकटेश हालिंगे – सचिव
  • बस्वराज मोहनाळे – कोषाध्यक्ष
  • श्रीकांत रांजनकर – उपाध्यक्ष
  • दिगंबर शास्त्री – संयोजक

दल ने भारत सरकार से मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की वीभत्स घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आतंकवादियों और उनके समर्थकों के विरुद्ध निर्णायक व कठोर कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन की एक प्रति महाराष्ट्र आर्य प्रतिनिधि सभा और जिलाधिकारी कार्यालय को भी भेजी गई।