संसार में आकर देख लिया
संसार में आकर देख लिया
संसार हमारा हो न सका।
घर बार बसा कर देख लिया
घर बार हमारा हो न सका।
१. यारों की रसीली बातों पर
मुझको तो रहा ऐतबार नहीं।
कितनों को बनाकर देख लिया
कोई यार हमारा हो न सका……
२. हर दिल दौरा की बस्ती
ये दिलबर को ढूढने जा पहुँचे
दिलदार ने बस दिल छीन लिया
दिलदार हमारा हो न सका…….
३. शर्ते सब निभाई हैं हमने
कसमें भी खाई हैं हमने।
फिर भी इन दुनियाँ वालों को
ऐतबार हमारा हो न सका….
४. ये तेरा है ये मेरा है ‘बेमोल’
ये कैसी उलझन है।
हम तो परिवार के हो भी गये
परिवार हमारा हो न सका….










