भला करो भगवान् सबका भला करो।
भला करो भगवान्
सबका भला करो।
१. हम सब आए शरण तिहारी,
भगवन् सुन लो विनय हमारी।
दो बुद्धि का दान सबका भला करो……
२. अंग-अंग सब रोग रहित हों,
मानव का मानव से हित हो।
करो स्वास्थ्य प्रदान सबका भला करो…
३. श्रद्धा सीखें श्रद्धानन्द से,
दया को धारें दयानन्द से।
दिया धातक को दान सबका भला करो…….
४. बुरे कर्म के पास न जावें,
रल मिल के तेरे गुण गावें।
यही ‘विजय’ का गाान सबका भला करो……










