हे प्रभो! आनन्द-दाता ज्ञान हमको दीजिए।

0
45

हे प्रभो! आनन्द-दाता ज्ञान हमको दीजिए।

हे प्रभो! आनन्द-दाता
ज्ञान हमको दीजिए।
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर
हमसे कीजिए।।

लीजिए हमको शरण
में हम सदाचारी बनें।
ब्रह्मचारी, धर्मरक्षक,
वीर व्रतधारी बनें।


कार्य जो हमने उठाये
आपकी ही आश से।
ऐसी कृपा करिये प्रभो
सब पूर्ण होवें दास से।।