भारत पर कष्ट पड़े हैं

0
77

भारत पर कष्ट पड़े हैं

भारत पर कष्ट पड़े हैं,
वीरों ने युद्ध लड़े हैं,
मरने से नहीं डरे हैं।
ये भारत तो हमको प्यारा है,
दुनियाँ से न्यारा है

जब-जब दुश्मन यहाँ आए,
इस माँ पर आँच न आए।
इस भारत माँ की खातिर
हम अपना खून बहाएँ।
गणतन्त्र दिवस जब आए
सब नाचें खुशी मनाएँ।
खुशियों के गीत सुनाएँ,
सब मिलकर इसे मनाएँ-
ये भारत……..

आजाद बोस बिस्मिल ने
तुझ पर ही जान गंवाई।
तेरे मान की खातिर बीरों
ने फांसी खाई।
तेरे पावन चरणों में
आकाश झुका देंगे हम।
तेरी राहों में हों जो सोले,
तो खुद को बिछा देंगे हम-
ये भारत………।

उत्तर में देखें तो दक्षिण में देखें
तो कश्मीर बहुत प्यारा है।
सागर का यह नजारा है।
गंगा सतलुज का पानी,
पहनाए चुनरिया दानी।
वीरों की अमर कहानी,
सब जानें ये हिन्दुस्तानी-
ये भारत………।