पांच पांच गर्भपातों की मारी

0
29

पांच पांच गर्भपातों की मारी

पांच पांच गर्भपातों की मारी
छठे गर्भपात से आशंकित
डाक्टर ने
बेडरेस्ट बता रखा है
पडोसिने समाचार लेने
आयी हुई है।

एक पडोसिन बोली-
कैसे कैसे कष्ट उठाती है
एक मां
नौ महीने के गर्भ के दौरान
और जब वही बालक
बडा होकर मां को फटकारता है
मां को गालियां देता है
और तो और मां को पीटता है
तब उस मां को
कितना दुख होता है।

गर्भवती बोली-
कुछ पार तो पड़े
बच्चा तो हो
वह बड़ा तो हो
मैं तो उसकी
फटकार भी सुन लुगी
गालियां भी खालुगी
और तो और
मै उससे पिट तक भी लुगी
कुछ पार तो पडे—
कुछ पार तो पड़े—