युवाओं के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण के लिए ज्ञानवर्धक शिविर

0
82
युवाओं के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण के लिए ज्ञानवर्धक शिविर

शिविर सूचना

युवाओं के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, सुखी जीवन, लौकिक उन्नति, आध्यात्मिक उन्नति एवं सफलता के लिए प्रेरक, मार्गदर्शक, ज्ञानवर्धक शिविर

🥇 युवा सफलं भवतु शिविर 🎖️

दिनांक :- 30-08-2024 से 01-09-2024 तक शुक्रवार से रविवार तक

दर्शन योग महाविद्यालय (महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया) सुन्दरपुर, रोहतक, हरियाणा के निदेशक पूज्य स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी की अध्यक्षता में एवं पूज्य स्वामी शान्तानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में वैदिक प्राचीन ग्रंथों के आधार पर युवाओं के लिए (शान्त वातावरण व आवास व्यवस्था सहित) प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

शिविर के मुख्य विषय

  • आध्यात्मिक उन्नति लौकिक उन्नति सफलता विज्ञान
  • सफलता के सूत्र
  • आत्मविश्वास मनोनियंत्रण जितेन्द्रियता
  • ब्रह्मचर्य
  • महर्षि पतंजलि जी प्रणीत योगविद्या ध्यान-क्या ? क्यों ? कैसे ? कब ?
  • देवयज्ञ (अग्निहोत्र) अन्धविश्वास निवारणआदि
  • सुखी जीवन के उपाय
  • हताशा-निराशा, चिंता तनाव, क्रोध व दुःख से बचने के उपाय..आदि

आयोजक एवं स्थान :-

दर्शन योग महाविद्यालय (महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया) सुन्दरपुर, रोहतक, हरियाणा -124001


अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में 70270 26175 पर संपर्क करें ।

आयु 15 वर्ष से 35 वर्ष तक ।

विशेष – *जो स्थानीय सज्जन आवासीय रूप से भाग नहीं लेंगे उनके लिए आयु सीमा नहीं है ।
आप दिनभर की कक्षाओं से लाभ उठा सकते हैं।

युवाओं के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण के लिए ज्ञानवर्धक शिविर

पंजीकरण करना अनिवार्य है।


व्यवस्था सहयोग ₹500/-

मोबाइल संबंधी नियम


आपका मोबाइल फोन 30.08.2024 को कार्यालय में जमा हो जाएगा और दिनांक 01.09.2024 को मिलेगा।

आप सब युवा इस विशेष शिविर में सादर आमन्त्रित हैं।