विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा ।।

0
109

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा ।।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झण्डा ऊँचा रहे हमारा ।।
सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेम सुधा सरसाने वाला,
वीरों को हरषाने वाला,
मातृ-भूमि का तन मन सारा।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा।।

स्वतन्त्रता के भीषण रण में,
लख कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में,
काँपे शत्रु देख कर मन में,
मिट जाये भय संकट सारा,
झण्डा ऊँचा रहे हमारा ।।

इस झण्डे के नीचे निर्भय,
राष्ट्रीय शक्ति जगावे निश्चय।
बोलो भारत माता की जय,
विश्वशान्ति ध्रुव लक्ष्य हमारा।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा।।

आओ, प्यारे वीरों आओ! देश,
धर्म पर बलि-बलि जाओ,
एक साथ सब मिल कर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा।।

इसकी शान न जाने पाये,
चाहे जान भले ही जाये।
विश्व विजय करके दिखलाये,
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा,
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा।।