वैदिक मान्यता में ईश्वर एक ही है।

0
94

वैदिक मान्यता में ईश्वर एक ही है।

भावार्थ :जिसे लोग इन्द्र, मित्र, वरुण आदि कहते हैं, वह सत्ता केवल एक ही है; ऋषि लोग उसे भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं।

भावार्थ :जो भूत, भवि‍ष्‍य और सब में व्‍यापक है, जो दि‍व्‍यलोक का भी अधि‍ष्‍ठाता है, उस ब्रह्म (परमेश्वर) को प्रणाम है।

भावार्थ : अपना विशेषरूप से पूरण करनेवाले क्रान्तदर्शी ज्ञानी लोग उस उत्तम पालनात्मक व पूरणात्मक कर्मोंवाले प्रभु को एक होते हुए को भी वेदवाणियों से अनेक प्रकार से कल्पितम करते है। सृष्टि के उत्पादक के रूप में वे उसे ’ब्रह्मा’ कहते हैं, तो धारण करनेवाले को ’विष्णु’ तथा प्रलयकर्ता के रूप में वे उसे ’रूद्र व शिव’ कहते हैं। और प्रभु स्मरण के साथ हिंसारहित यज्ञात्मक कर्मों में वेद-मन्त्रों को धारण करते हुए ये लोग मन्त्रोच्चारण पूर्वक यज्ञों को करते हुए, इन मन्त्रों को अपना पाप से बचानेवाला बनाते हुए दस इन्द्रियों, मन व बुद्धि’ इन बारह को सोम का, वीर्यशक्ति का ग्रहण करनेवाला बनाते हैं। सोमयज्ञों में बारह सोमपात्रों की तरह ये ’इन्द्रियों, मन व बुद्धि’ भी बारह सोमपात्र कहते हैं।

भावार्थ : “वह अग्नि (उपासनीय) है,वह आदित्य (नाश-रहित) है, वह वायु (अनन्त बल युक्त) है वह चंद्रमा (हर्ष का देने वाला) है, वह शुक्र (उत्पादक) है, वह ब्रह्म (महान्) है, वह आप: (सर्वव्यापक) है, वह प्रजापति (सव प्राणियों का स्वामी) है।”

भावार्थ : “यदि मनुष्य इस लोक-परलोक के सुखों की इच्छा करें तो सबसे अति बड़े स्वयंप्रकाश और आनन्दस्वरूप अज्ञान के लेश से पृथक् वर्त्तमान परमात्मा को जान के ही मरणादि अथाह दुःखसागर से पृथक् हो सकते हैं, यही सुखदायी मार्ग है, इससे भिन्न कोई भी मनुष्यों की मुक्ति का मार्ग नहीं है।”

भावार्थ : “हे मनुष्यो! तुम लोग धर्म के आचरण, वेद और योग के अभ्यास तथा सत्सङ्ग आदि कर्मों से शरीर की पुष्टि और आत्मा तथा अन्तःकरण की शुद्धि को संपादन कर सर्वत्र अभिव्या परमात्मा को प्रा हो के सुखी होओ।”

भावार्थ : “हे मनुष्यो! तुम को योग्य है कि इस प्रसिद्ध सृष्टि के रचने से प्रथम परमेश्वर ही विद्यमान था, जीव गाढ़ निद्रा सुषुप्ति में लीन और जगत् का कारण अत्यन्त सूक्ष्मावस्था में आकाश के समान एकरस स्थिर था, जिसने सब जगत् को रच के धारण किया और जो अन्त्य समय में प्रलय करता है, उसी परमात्मा को उपासना के योग्य मानो।”

ओर भी बहुत सारी मंत्र हैं वेदों में जहां लिखा है कि ईश्वर एक ही है