तेरो नाम सुख की खान दीज्यो
तेरो नाम सुख की खान दीज्यो
मुझको कृपा निधान।
१ जो जन जपते तेरो नाम,
उन पर तेरी कृपा महान।
जाने जान मेरे भगवान-दीज्यो
मुझको कृपा निधान….
२. सारे जग के पालन हार,
बिगड़ी किस्मत लूँ ही संवार।
देवन हार मेरे भगवान-दीज्यों
मुझको कृपा निधान…..
३. तेरे नाम में शक्ति भारी,
तूने तारी सृष्टि सारी।
तारन हार मेरे भगवान-दीज्यों
मुझको कृपा निधान…..
४. तू मेरा स्वामी दास मैं तेरा,
तेरे बिन कोई ना मेरा।
बक्सो-बक्सो मेरे भगवान……
दीज्यों मुझको…..










