पढ़ो वेद का ज्ञान जीवन सुधरेगा।

0
41

पढ़ो वेद का ज्ञान जीवन सुधरेगा।

पढ़ो वेद का ज्ञान जीवन सुधरेगा।
करलो अमृतपान जीवन सुधरेगा ।।

परमेश्वर की पावन वाणी।
सुनकर बनिए ज्ञानी ध्यानी ॥
सस्वर करिए गान जीवन सुधरेगा –

संशय सकल निवारण करलो।
जीवन में यह धारण कर लो ॥
होगा फिर कल्याण जीवन सुधरेगा-

मुनियों को प्राणों से प्यारा।
नित्य अनादि निर्मल धारा ॥
गूँजे सकल जहान जीवन सुधरेगा-

उठो विश्व के सोने वालो।
उठो रात दिन रोनेवालो ॥
सुनो सुरीली तान जीवन सुधरेगा –

दयानन्द का दिव्य नाद है।
यही हमारा ऐक्यवाद है॥
राम कृष्ण सन्तान जीवन सुधरेगा-

काम अच्छा कर लो,
अच्छी जिन्दगानी आपकी।
लोग भी सीखें सबक,
सुनकर कहानी आपकी ॥
सैर कर दुनियां की नादान,
जिन्दगानी फिर कहाँ।
जिन्दगानी भी रही तो,
नौजवानी फिर कहाँ ॥