इनसान बनूँ
१.पढ़ लिख कर मैं इस दुनियाँ में
बहुत बड़ा विद्वान् बनूँ।
२. बनूँ वैद्य या डॉक्टर कोई
वैज्ञानिक सांइसदान बनूँ ।
३.प्रोफ़ेसर इंजिनियर होकर
नेता नीतिवान बनूँ।
४. या तो बड़ा वकील बनूँ
या न्यायाधीश महान बनूँ।
५.चित्रकार या पत्रकार
या लेखक कवि सुजान बनूँ ।
६.सांसद तथा विधायक बनकर
शासक बुद्धिमान् बनूँ ।
७.बनूँ सफल सेना का नायक
बड़ा पुलिस कप्तान बनूँ ।
८.कई कारख़ानों का मालिक
महा पुरुष धनवान बनूँ ।
९.दे दाता वरदान मुझे मैं
मानवता की शान बनूँ ।
१०.’पथिक’ सभी कुछ बनूँ बाद में
पहले मैं इनसान बनूँ।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
























