ओ३म् बोल मेरी रसना घड़ी घड़ी।

0
119

ओ३म् बोल मेरी रसना घड़ी घड़ी।

ओ३म् बोल मेरी रसना
घड़ी घड़ी।
सकल काम तज,
ओ३म् नाम भज,
मुख मण्डल में पड़ी-पड़ी।

यही (ओ३म्) नाम है
सर्वोत्तम प्रभु का,
कहे वेद की कड़ी कड़ी।

पूर्ण ब्रह्म करेंगे पूरण,
सब आशाएं बड़ी-बड़ी।
पल-पल में ले जाना चाहती,
मौत सिरहाने खड़ी खड़ी।

हरा भरा हो जाए जीवन,
लगे ओ३म् की झड़ी-झड़ी।