नाथ चरणों में अपने लगा लीजिए

0
119

प्रार्थना

नाथ चरणों में अपने लगा लीजिए,
भक्त को अपनी भक्ति का वर दीजिए।

भोग भोगें न तृष्णा मिटी पुनरपि,
काम की कामना कम पिता कीजिए ।।
पाप चिन्तन में दिन-रात मन लिप्त है,
शुद्ध हों वृत्तियाँ, प्रेरणा दीजिए।
नाथ चरणों में अपने……….

लोभ की लालसा मोह ममता मिटे,
दानवों दोष दुर्गुण दवा दीजिए।
परम पावन प्रणव जाप करता रहूँ,
सात्विकी भावना हो कृपा कीजिए।
नाथ चरणों में अपने………

शुद्ध आचार आहार व्यवहार हो,
आत्म-चिन्तन की ज्योति जगा दीजिए।
भक्त परमार्थ साधन का व्रत ले रहा,
दीनबन्धो! सफल साधना कीजिए।।
नाथ चरणों में अपने………..