नहीं बिगाड़ा भारत का

0
18

नहीं बिगाड़ा भारत का

नहीं बिगाड़ा भारत का
कुछ दुश्मन की तलवारों ने
भारत को बरबाद किया है
भारत के गद्दारों ने।
पृथ्वीराज के साथ यदि
जयचन्द गद्दारी न करता


सपने में गोरी शहाबुद्दीन
कदम यहां न धरता
सोमनाथ पर यदि पुजारी
दिखलाते कायरता ना
गजनी का महमूद खजाने
यहां के धन से भरता ना
दाहर और जयपाल खपा दिये
खुदगर्जी के मक्कारों ने।।1।।

गद्दारों का छोड़ा हुआ न
खाली अब तक तीर गया
अमर सिंह को खत्म किया,
प्रताप को बना फकीर गया
शिवाजी और छत्रसाल
पिंजरे में बंदा वीर गया
ब्राह्मणों का स्थान आज बन,
यवनों का कश्मीर गया
गोविंद सिंह की कला छिपा लई
सरहिन्द की दीवारों ने।।2।।

दयानन्द को जहर पिलाकर
खपा दिया गद्दारों ने
गांधीजी के गोली मारकर
मिटा दिया गद्दारों ने
रंगून की घाटी पर
नेताजी घटा दिया गद्दारों ने
अखण्ड भारत दो हिस्सों में
बंटा दिया गद्दारों ने
मोहम्मदी और ईसाई बढ़ा
दिये बेहूदे प्रचारों ने ।।3।।

दैविक स्थानों को गुण्डागर्दी
कर कर लजा दिया
मन को वश में किया नहीं ले
भगवा वस्त्र लजा दिया
बिना खर्च बिन तर्ज गवैया
बन गये लय स्वर लजा दिया
भ्रष्टाचार कर करके
कुछ गुण्डों ने खद्दर लजा दिया
शोभाराम भारत की दशा पर
दया न की लजमारों ने।।4।।