मिलता है सच्चा सुख, भगवान् तुम्हारे चरणों में।

0
154

भक्ति

मिलता है सच्चा सुख,
भगवान् तुम्हारे चरणों में।
यह विनती है पल-पल छिन छिन,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में। ।।1।।
मिलता है सच्चा सुख भगवान् ……..

चाहे वैरी कुल संसार बने,
चाहे जीवन मुझ पर भार बने।
चाहे मौत गले का हार बने,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में। ।2।।
मिलता है सच्चा सुख भगवान् ………

चाहे कष्टों ने मुझे घेरा हो,
चाहे चारों ओर अंधेरा हो।
पर चित्त न डगमगा मेरा हो
, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में। ।।3।।
मिलता है सच्चा सुख भगवान्……..

मेरी जिह्वा पर तेरा नाम रहे,
तेरी याद सुबह और शाम रहे।
बस काम यह आठों याम रहे,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।।4।।
मिलता है सच्चा सुख भगवान् …….

चाहे कांटों में मुझे चलना हो,
चाहे अग्नि में मुझे जलना हो।
चाहे छोड़ के देश निकलना हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में। ।।5।।
मिलता है सच्चा सुख भगवान् ……..