मेरे देवता मुझको देना सहारा।
मेरे देवता मुझको देना सहारा।
कहीं छूट जाए न दामन तुम्हारा।
तेरे रास्ते से हटाती है दुनियां,
इशारों से मुझको बुलाती है दुनिया।
न समझें मैं जग का ये झूठा इशारा।।
कहीं छूट तुम्हीं मेरी नैया तुम्हीं हो किनारा।।
कहीं छूट….
सिवा तेरे मन में समाये न कोई,
लगन का ये दीपक बुझाये न कोई।
सुबह शाम तुझको ध्याता रहूं मैं,
तेरे प्रेम के गीत गाता रहूं मैं।
तेरा नाम है मुझको प्राणों से प्यारा।।
कहीं छूट….










