मतलब लाग करत है

0
15

मतलब लाग करत है

मतलब लाग करत है
सेवा नारि पुत्र अरू मीत।
मतलब निपटे हो तुम्हीं से
सब कोई विपरीत ।।

नश्वर जग की नश्वर माया
नश्वर जग की गीत।
जीवन भर चिन्ता से गुजरी,
त्याग दिया प्रभु प्रीत ।।

आशा और निराशा में पड़,
देह हुआ भयभीत।
नारि पुत्र परिवार के खातिर,
सारा जीवन बीत ।।

चन्द्रशेखर प्रभु ध्यान लगाओ,
जीवन सपना गीत।
न मालूम जीव किस दिन तेरा,
छोड़ चले तन भीत ।।