करो प्रभु से प्यार अमृत बरसेगा करो
करो प्रभु से प्यार अमृत बरसेगा करो
प्रभु से प्यार अमृत बरसेगा।
प्रेम प्रभु का अमृत प्याला,
पीले बनकर किस्मत वाला,
हो जाए बेड़ा पार।
दया धर्म से प्रीत करलो,
भवसागर से पार उतरलो,
हो जाएगा बेड़ा पार।
सत्यज्ञान का गहना पहनो,
कड़वे बोल कभी ना बोलो,
करो आत्म-उद्धार।
नहीं किसी के चाचा ताऊ,
नहीं किसी के मित्र और साहू,
मतलब का संसार।
प्रेम प्रभु से जो नहीं करते,
पड़े नरक में हैं वो सड़ते,
लानत दे संसार।










