करले यतन हजार,पंछी उड़ जाना।
करले यतन हजार,
पंछी उड़ जाना।
जीवन के दिन चार,
पंछी उड़ जाना ।। टेका। करले…..
ये पंछी है बड़ा अनोखा,
निकल के इसने कभी न देखा।
लम्बी भरे उड़ान,
पंछी उड़ जाना ।।१।। जीवन के….
इस पंछी का नहीं ठिकाना,
निकल के इसने जरूर जाना।
सोया चादर तान,
पंछी उड़ जाना ।।२।।
जीवन के……
जब पिंजड़े से उड़ कर जाये,
पकड़ो कितना हाथ न आये।
रो-रो हो हैरान,
पंछी उड़ जाना ।।३।।
जीवन के……
योगी जनों ने जोर लगाया,
नहीं किसी ने काबू पाया।
हो गये सब हैरान,
पंछी उड़ जाना ।।४।।
जीवन के……..










