जय जय पिता परम आनन्ददाता

0
139

जय जय पिता परम आनन्ददाता

जय जय पिता परम
आनन्ददाता
जगदादि कारण
मुक्तिप्रदाता

अनन्त और अनादि
विशेषण हैं तेरे
सृष्टि का स्रष्टा तू
धर्ता संहर्ता
जय जय पिता परम
आनन्ददाता

सूक्ष्म से सूक्ष्म
तू है स्थूल इतना
कि जिसमें ये ब्रह्माण्ड
सारा समाता
जय जय पिता परम
आनन्ददाता

करो शुद्ध निर्मल
मेरे/मेरी आत्मा को
करूँ मैं विनय नित्य
सायं व प्रातः
जय जय पिता परम
आनन्ददाता

बिना तेरे है कौन
दीनन का बन्धु
कि जिसको मैं अपनी
अवस्था सुनाता
जय जय पिता परम
आनन्ददाता

“अमी”रस पिलाओ
कृपा कर के मुझको
रहूँ सर्वदा तेरी
कीर्ति मैं गाता
जय जय पिता परम
आनन्ददाता
जगदादि कारण
मुक्तिप्रदाता
जय जय पिता परम
आनन्ददाता