जालिम जमाने तूने हम

0
14

जालिम जमाने तूने हम

जालिम जमाने तूने हम
पर कितना बुरा असर डाला।
मन में वचन में और कर्म
में कर भारी अन्तर डाला। टेक।

रोगों से पीड़ित हो करके जब
हम पहुँचे डाक्टर के घर पर।
शीघ्र स्वस्थ कर देने को
डाक्टर ने कहा शपथ लेकर ।।
किन्तु मरहम के बदले में
तेजाब घाव ऊपर डाला।।1।।

गर्मी सर्दी बरसातों आंधी
ओलों से बचने को।
रात और दिन मेहनत करके
वर्षों में पूरा कियाथा जो।
आग लगा कर मिन्टों में
खाक बना वह घर डाला। 2 ।।

आदर्शवाद का पाट पढ़ाने
को जो मंच तैयार किया।
जिसकी स्वच्छता के रक्षार्थ
लाखों ने सर्वस्व वार दिया ।।
विशुद्ध सनातन वैदिक मंच
चूं चूं का मुरब्बा कर डाला।।3।।

पिंजरे से पन्छी छूटा तो
खुले गगन ने मार दिया।
कांटों से बचकर निकले थे
हमें चमन ने मार दिया।।
प्रेमी आशाओ का महल
कर घराशायी खण्डहर डाला।।4।।