जब अपना ख्याल आता है

0
8

जब अपना ख्याल आता है

जब अपना ख्याल आता है,
ख्यालों में भूचाल आता है।

हर एक मोड़ देखा जिन्दगी का,
नई लेकर मिसाल आता है।।1।।

अनेकों ठोकरें खाकर न सम्भला,
मुझे खुद पै मलाल आता है।।2।।

अपनी राहों में क्यों कांटै बिखेरे,
उलझ कर यह सवाल आता है।।3।।

दुःख सुख में बदल करके प्रेमी,
अपना ही एमाल आता है।।4।।