इतनी शक्ति हमें देना दाता।

0
144

प्रार्थना

इतनी शक्ति हमें देना दाता।
मन का विश्वास कमजोर हो ना।।

हम चलें नेक रास्ते पे हमसे।
भूलकर भी कोई भूल हो ना । ।1।।

दूर अज्ञान के हों अँधेरे।
तू हमें ज्ञान की रोशनी दे।।

हर बुराई से बचते रहें हम।
जितनी भी दे भली जिन्दगी दे।।

वैर हो ना किसी का किसी से।
भावना मन में बदले की हो ना।।

हम चलें नेक रास्ते पे हमसे।
भूलकर भी कोई भूल हो ना।।2।।

हम ना सोचें हमें क्या मिला है।
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण।।

फूल खुशियों के बाँटे सभी को।
सबका जीवन ही बन जाए मधुबन ।।

हम चलें नेक रास्ते पे हमसे।
भूलकर भी कोई भूल हो ना। ।3।।