ईश्वर का सन्देश सुनाने आये थे
ईश्वर का सन्देश सुनाने आये थे,
मानवता का पाठ पढ़ाने आये थे।
थी मची धांधले बाजी,
आ उस पर रोक लगा दी,
जो जन थे मिथ्यावादी,
वेदोक्त उन्हें शिक्षा दी
राह पर लाये थे। मानवता का पाठ पढ़ाने….
जो जो भी दुखिया पाये,
उनके सब कष्ट मिटाए
अपने-पन से अपनाए,
खुद संकट लाख उठाए
राह पर लाये थे। मानवता का पाठ पढ़ाने…..
सत्यार्थ प्रकाश बनाया,
सारा पाखण्ड मिटाया
जो दोष मों में पाया,
लिख साफ-साफ बतलाया
राह पर लाये थे। मानवता का पाठ पढ़ाने….
कोई माने या न माने,
कोई जाने या न जाने
फिरते बठौर ठिकाने,
जो अपने हुए विराने
राह पर लाये थे। मानवता का पाठ पढ़ाने….
“समाज में जब बुराईयाँ घर कर जाती हैं तो ईश्वर ऐसी विभूतियों को भेजता है।
ऐसा महापुरुष मरते नहीं अमर होते हैं। – सरदार वल्लभ भाई पटेल










