इन्सान का इन्सान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा।

0
81

इन्सान का इन्सान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा।

इन्सान का इन्सान से हो भाईचारा
यही पैगाम हमारा।
संसार भर में गूंजे ये समता का
नारा यही पैगाम हमारा-2

हर वाले महल से कहो कि वो,
झोपड़ियों में दिए जलाए।
छोटों और बड़ों में अब
कोई फर्क न रह जाए।
इस धरती पर हो प्यार का
हर घर उजियारा-
यही पैगाम हमारा-2

नए जगत् में हुआ पुराना
ऊँच-नीच का किस्सा।
सबको मिले मेहनत के मुताबिक,
अपना-अपना हिस्सा।
सबके लिए सुख का बराबर हो
बंटवारा यही पैगाम हमारा-2