गाय पालूंगी जरूर चाहे जान चली जाए।

0
51

गाय पालूंगी जरूर चाहे जान चली जाए।

गाय पालूंगी जरूर चाहे
जान चली जाए।
मैं गोपाल की सन्तान,
गाय पालन मेरी आन मान रखूंगी
जरूर चाहे कष्ट कोई आए ।।१।।

मेरी गाय का दूध, जैसे
अमृत की बून्द इसे पीऊंगी
जरूर बल बुद्धि का बढाए।।२।।

मेरी गाय का मूत्र,
सब रोगों पै सूत्र रोग टालूंगी
जरूर सुख चैन मिल जाए।।३।।

मेरी गाय का मल,
करे खेती को सफल खाद डालूंगी
जरूर अन्न धन उपजाए ।।४।।

मेरी गाय की शकल,
मन भावनी सरल प्यार करूंगी
जरूर दुःख-दर्द मिट जाए।।५।।

मेरी गाय के बोल प्यारे मीठे
अनमोल इन्हें सुनूंगी जरूर
चित्त चैन सुख पाए ।।६।।

श्री गाय के लाल,
उपजाए बड़ा माल हल में जोतूंगी
जरूर मिट्टी सोना बन जाए।।७।।

देती बछिया जो गाय,
वह भी माता बन जाए
इसे रखूंगी जरूर गौ
धन बढ़ जाए।। ८ ।।

करूं क्षय का मैं क्षय,
मेरे देश की हो जय
प्रण पालूंगी जरूर
चाहे देर लग जाए।।६।।