एकम् सत् एकम् सत्

0
9

एकम् सत् एकम् सत् ।
एक ही तो सत्य है॥
एक ही तो सत्य है ।
बाकी सब असत्य है॥

एक में अनेक हैं ।
अनेक में है एकता ॥
अनेक जब मिल जायं ।
हो जाय सब एक सा ॥

एकम् सत् एकम् सत् ।
एक ही तो सत्य है॥
एक ही तो सत्य है ।
बाकी सब असत्य है॥

तेरा मेरा छोड दो ।
भेद भाव को तोड दो ॥
जगत सब असत्य है ।
ईश ही तो सत्य है ॥

एकम् सत् एकम् सत् ।
एक ही तो सत्य है॥
एक ही तो सत्य है ।
बाकी सब असत्य है॥

लेता हूं मैं प्रण आज ।
मैं ईश को ध्याऊँगा ॥
सब कुछ छोड छाड ।
मैं ईश का हो जाउँगा ॥

एकम् सत् एकम् सत् ।
एक ही तो सत्य है॥
एक ही तो सत्य है ।
बाकी सब असत्य है॥