दर्शन योग ब्रह्मचर्य गुरुकुलम् में प्रवेश हेतुआवेदन

0
89

📣 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के लिए नि:शुल्क गुरुकुल-

💥 ब्रह्मचर्य = ईश्वर भक्ति, ध्यान
💥 ब्रह्मचर्य = वेदाध्ययन
💥 ब्रह्मचर्य = आत्मसंयम,
इंद्रियनिग्रह

🌹 । ओ३म् सच्चिदानन्दः ।। 🌹

     🧘🏻‍♂️ *दर्शन योग* 🧘🏻‍♂️ 

💥 ब्रह्मचर्य गुरुकुलम् 💥
( युवाओं की आत्मिक उन्नति हेतु वैदिक सिद्धांतों एवं ध्यान योगविद्या के प्रशिक्षण का केन्द्र)

🙏 सादर नमस्ते जी,

💫 दर्शन योग ब्रह्मचर्य गुरुकुलम् दर्शन योग धर्मार्थ ट्रस्ट, रोजड़ द्वारा संचालित ध्यानकुंज आश्रम में स्थित है।

💫 जो अविवाहित युवा वैदिक आध्यात्मिक सिद्धांतों को जानना समझना चाहते हैं तथा गुरुकुलीय दिनचर्या में रहकर आत्मिक उन्नति करना चाहते हैं या वैदिक धर्म प्रचारक बनना चाहते हैं, वे इस गुरुकुल में प्रवेश ले सकते हैं।

💫 प्रवेश हेतु 18 से 35 आयु वर्ग के अविवाहित युवा (पुरुष) आवेदन कर सकते हैं।

💥 इस गुरुकुल में युवा प्रवेश लेकर ब्रह्मचारी के रूप में 1, 2, 3 या अधिक महीने गुरुकुलीय दिनचर्या तथा सात्त्विक भोजन व्यवस्था में अनुशासनपूर्वक रहते हुए ईश्वर, आत्मा, धर्म, कर्म, ध्यान, योग, यज्ञ, मनोनियंत्रण, ब्रह्मचर्य, सेवा, परोपकार, श्लोक, वेदमंत्र, संस्कृत, दर्शन, उपनिषद् , वैदिकसिद्धांत आदि से संबंधित शिक्षा प्राप्तकर आत्मोन्नति का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

💥 गुरुकुलम् में युवाओं को आध्यात्मिक विद्या से लाभान्वित होने तथा सुसंस्कारों को जागृत व निर्मित करने का अवसर प्राप्त होगा। ईश्वर के सच्चे स्वरूप को जानकर ध्यान योगाभ्यास का अवसर प्राप्त होगा तथा वे भौतिकवाद के कुप्रभाव से, अंधविश्वास पाखंड कुरीतियों से बच सकेंगे और वैदिक सिद्धांतों को जानकर अपने जीवन को वैदिक व आर्य बना सकेंगे आदि।

💫 जो युवा गुरुकुलम् में प्रवेश लेना चाहते हैं वे नीचे दी गई लिंक के माध्यम से अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।

 *🌹 आवेदन हेतु लिंक 🌹*

https://forms.gle/EKVj8tLwLp1rnE2t5

📲 यदि किसी कारण लिंक👆 नहीं खुलती है या इस गुरुकुल के विषय में कुछ जिज्ञासा है तो कृपया नंबर 8469567330 पर व्हाट्सएप या फोन द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

💫 गुरुकुल स्थल-

🧘🏻‍♂️ ध्यानकुंज आश्रम🧘🏻‍♂️
श्री श्री ओंकारेश्वर आश्रम के पास, नर्मदा नदी के समीप,
गांव-बिल्लौरा खुर्द,
ओंकारेश्वर रोड,
तहसील-पुनासा
जिला-खंडवा
पिन-450554
(मध्यप्रदेश)

💫 इस गुरुकुल के समीपस्थ मुख्य रेलवे स्टेशन इंदौर (70 KM) तथा खंडवा (67 KM) हैं।

धन्यवाद 💐
ध्यानकुंज आश्रम
🌹🌼🌹🌼🌹🌼🌹
कृपया अपने परिचित युवाओं में इस सूचना को प्रेषित कर सकते हैं।
धन्यवाद 💐