भारत के कोने कोने से हम सब बच्चे आए हैं।

0
36

भारत के कोने कोने से हम सब बच्चे आए हैं।

भारत के कोने कोने से,
हम सब बच्चे आए हैं।
नई उमंगों आशाओं का
हम संदेशा लाए हैं ।।


हिमगिरी की ऊँचाई लाए,
हम सागर की गहराई
हम पूरब से आए लाए,
प्रातः किरण की अरुणाई ।।
नव जीवन ज्योति से जगमग,
दीप जलाने आए हैं ।। १ ।।

हम पश्चिम से आए लाए,
आग राग राजस्थानी ।
हम लाए हैं गंग-यमुन के,
संगम का निर्मल पानी ।।
आपस में हम भाई-भाई,
गले लगाने आए हैं ।। २ ।।

कल आने वाली दुनियाँ को,
हम कुछ कर दिखलाएंगे।
भारत के ऊँचे माथे को
ऊँचा और उठाएँगे।
भारत माता के चरणों में
शीश झुकाने आए हैं ।। ३ ।।