भक्ति भरे दूत भजन

0
32

भक्ति भरे दूत भजन

भक्ति भरे दूत भजन
भेजें तुझको भगवन्
स्तुति समूह के सुमत-सुमन
रख दिए तेरे चरनन
सन्देश के रथ पर बैठे
यह दूत कर रहे प्रसरण
दे दो चरणों में आयतन
भक्ति भरे दूत भजन
भेजें तुझको भगवन्

कृत और करिष्माण कर्मों के
दूत बना दो ज्ञानी
धर्मयुक्त मनमोहक धन से
उन्हें बना दो नामी
प्रणत प्रार्थना प्रार्थी की सुन
अपना बना लो भाजन
अतिशय भक्ति भाव सँजोये
दूत कर रहे प्रसरण
भक्ति भरे दूत भजन
भेजें तुझको भगवन्

आर्य बनाकर इन्द्र को कर दो
परोपकार परायण
हृदयासन पर आके विराजो
भाव-भरित सुनो भजन
मनसा वाचा कर्मणा से प्रभु
होवे बुद्धि उत्तम
अलख जगा दो हृदय में अपनी
हे प्रभु! अलखनिरञ्जन !
भक्ति भरे दूत भजन
भेजें तुझको भगवन्
स्तुति समूह के सुमत-सुमन
रख दिए तेरे चरनन
सन्देश के रथ पर बैठे
यह दूत कर रहे प्रसरण
दे दो चरणों में आयतन
भक्ति भरे दूत भजन
भेजें तुझको भगवन्