भगवान् सारे दुर्गुण दुरितों को दूर कर दो।
भगवान् सारे दुर्गुण
दुरितों को दूर कर दो।
जो भद्र भावनाएं मेरे
हृदय में भर दो ॥
कट्टर दिलों के अन्दर भी
‘प्रेमी’ प्रेम भर दो।
वाणी में हो मधुरता
करुणाभरी नजर दो….
अज्ञान अविद्या के
चक्कर में फंस न जाऊं।
हे प्रेरक देव मेरे मन के
अंधेरे हर दो….
अपनी लाभ-हानि को
तेरी प्रेरणा से।
अच्छी तरह से समझें
बुद्धि मुझे प्रखर दो….
विषयवासना की
जब सेना आगा रोके।
संयम से परास्त कर दूं
शक्ति हे ईश्वर दो……










