आर्य हमारा नाम है, वेद हमारा धर्म
आर्य वीर आर्य वीर ….. …..
आर्य हमारा नाम है,
वेद हमारा धर्म,
ओ३म् हमारा ईश है,
सत्य हमारा कर्म।
आर्य वीर आर्य वीर ….. ..,,
आर्य हमारा नाम है,
सत्य हमारा र्धम,
ओ३म् हमारा देव है,
वेद हमारा कर्म।
आर्य वीर आर्य वीर …..
जो दुखियों की सेवा में तन मन लगाये
जो बर्बाद उजड़े घरों को बसाये।
जो औरों को सुख दे के खुद दुख उठाये
समझ लो वही आर्य वीर हो तुम।
आर्य वीर आर्य वीर …..
जो अन्याय के आगे झुकना न जाने
जो तूफान आने में रूकना न जाने
जो मुसीबत से डर करके झुकना न जाने
समझ लो वही आर्य वीर हो तुम।
आर्य वीर आर्य वीर ….
आर्य हमारा नाम है,
सत्य हमारा र्धम,
ओ३म् हमारा देव है,
वेद हमारा कर्म।
आर्य हमारा नाम है,
वेद हमारा र्धम,
ओ३म् हमारा ईश है,
सत्य हमारा कर्म।
आर्य वीर आर्य वीर …..










