आर्ष गुरुकुल दयानंद वाणी, मधुबनी, बिहार

0
20

दयानंद जन कल्याण आश्रम आर्ष गुरुकुल दयानंद वाणी

रजि० अण्डर सोसायटीज रजि० एक्ट 20/1882 रजि० नं०-01/2015-2016 पैन नं०-AACTD3621N

मिथिला विभूति आर्यसमाज के प्रकाण्ड विद्वान विस्की निवासी पं. शिवशंकर शर्मा काव्यतीर्थ

ग्राम+पो. जरैल, प्रखण्ड-बेनीपट्टी, जिला-मधुबनी, बिहार-847223

मान्यवर/माननीया,

सादर नमस्ते ।

आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि बिहार राज्य के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखण्ड के जरैल ग्राम में पिछले 29 वर्षों से आर्ष गुरूकुल दयानन्द वाणी का संचालन हो रहा है। दिनांक 10/10/2024 से 17/10/2024 तक गुरुकुल में वैदिक मिथिला महोत्सव का आयोजन हुआ था जिसका उद्घाटन बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्रीमान् संजीव चौरसिया जी ने किया। उक्त अवसर पर आर्य जगत के प्रसिद्ध मूर्धन्य विद्वान् आचार्य श्री प्रद्युम्न जी महाराज आर्ष गुरूकुल खानपुर, पदम् श्री आचार्या सुकामा जी विश्ववारा कन्या गुरुकुल रोहतक, आचार्य श्री ज्ञान प्रकाश जी वैदिक बलिया, प्रसिद्ध विद्वान् डाक्टर श्री व्यास नन्दन शास्त्री जी मुजफ्फरपुर, प्रसिद्ध भजनोपदेशक पण्डित श्री नरेश दत्त आर्य जी बिजनौर, प्रसिद्ध भजनोपदेशक पण्डित श्री सुमन कुमार झा जी पुरोहित आर्य समाज नांगलोई, दिल्ली एवं प्रसिद्ध भजनोपदेशिका पण्डिता श्रीमती नैन श्री प्रज्ञा जी देवरिया से गुरुकुल पधारे। आर्य समाज सन्देश विहार के प्रधान श्री रजनीश कपूर जी गुरुग्राम से गुरूकुल पधारे। उन्होंने अपने धर्मपत्नी साध्वी सुलक्षणा जी पूर्व नाम श्री मती सीमा कपूर जी पूर्व प्रधाना आर्य समाज सन्देश विहार के स्मृति में पांच कंप्यूटर प्रदान किया। आर्य समाज बड़ा बाजार कोलकाता के अधिकारी मुनि श्री रमेश आर्य जी, आर्य समाज सूर्य निकेतन दिल्ली के प्रधान श्री यशोवीर आर्य जी, आर्य वीर दल के वरिष्ठ प्रशिक्षक डाक्टर श्री हरि सिंह जी दिल्ली एवं श्री राजेश आर्य जी सहारन पुर से गुरूकुल पधारे। इस समय गुरुकुल में पच्चीस ब्रह्मचारियों के रहने की व्यवस्था है।

गुरुकुल में एक गोशाला भी है जिससे प्राप्त दुग्ध आदि गुरुकुल वासियों में ही खर्च किए जाते हैं।

आचार्य व शिक्षक जनों के वेतन, बच्चों के भोजन, वस्त्र, पठन पाठन की सामग्री, दवा आदि सहित गाय पर होने वाले सभी खर्च आप श्रेष्ठ महानुभावों के सात्विक सहयोग से ही पूरा किया जाता है। उक्त उत्तम कार्य को और भी उत्तम ढंग से चलाते रहने हेतु आप हमें निम्न प्रकार सहयोग कर सकते हैं –

1 वर्ष में एक दिन का गुरूकुल खर्च 5100 इक्यावन सौ रूपए देकर। गुरूकुल में गुरूकुल वासियों पर होने वाले एक दिन का भोजन खर्च 2500 रूपए देकर।

3 गाय पर होने वाले एक दिन का खर्च 1000 रूपए देकर । 4 एक ब्रह्मचारी पर प्रतिमास होने वाले खर्च 2100 रूपए देकर ।

5 गुरूकुल में प्रतिदिन दोनों समय देव यज्ञ होते हैं। आप हमें देव यज्ञ हेतु महीने में पांच किलो घृत एवं दस किलो सामग्री का सहयोग प्रदान कर कृतार्थ कर सकते हैं।

उपरोक्त खर्च के साथ ही गुरुकुल में अधिक बच्चों को रखने हेतु कमरे बनाने की भी आवश्यकता है। आशा है आप हमें सब प्रकार का सहयोग प्रदान कर कृतार्थ करेंगे।

गुरूकुल को आप निम्न दोनों में से किसी भी खाते में सहयोग खाता संख्या 0586002100002941 प्रदान कर कृतार्थ कर सकते हैं।

खाता संख्या – 34959525562

(गुरूकुल दयानन्द वाणी)

IFSC कोड PUNB0058600

पंजाब नेशनल बैंक बेनीप‌ट्टी शाखा ।

(दयानन्द जनकल्याण आश्रम)

IFSC कोड SBIN0006163

भारतीय स्टेट बैंक शाखा, अनरेर

दयानन्द जनकल्याण आश्रम के खाते में दिया गया दान 12A और 80G के अंतर्गत कर मुक्त है।

निवेदक

कुलपति – आचार्य वेदश्रमी

उपाचार्य – योगीराज आर्य

प्रधान – योगमुनि

संचालक – सुशील