आज सोचा तो आंसू भर जाए प्रभु चरणों में हम तेरे आए
मन में श्रद्धा लिए सर झुकाए ॥ प्रभु चरणों में…
हम तो भटके हुए हैं मुसाफिर, बिन दया तेरी जाएँ कहाँ फिर
ठोकरों से गए हैं सताए ॥ प्रभु चरणों में…
गहरा सागर नैया बिन सहारे, बिन प्रभु के लगे ना किनारे
बीच सागर में मन घबराए । प्रभु चरणों में…
तेरी प्रीत की रीत न जानें, फिर भी तेरे दरस के दीवाने
भक्तिभाव की भेंट चढ़ाएँ । प्रभु चरणों में…
मन की शक्ति बढ़ा ज्ञान दे दे, तेरे चरणों में प्रभु स्थान दे दे
हम खड़े दाता झोली फैलाए ॥ प्रभु चरणों में…










