आज मिल कर देवें बधाई, शुभ दिन आया है।
आज मिल कर देवें बधाई,
शुभ दिन आया है।
सबने खुशी मनाई,
शुभ दिन आया है।।
फले-फूले यह बालक प्यारा,
माता-पिता की आँख का तारा
होवे दीर्घ आयु, मण्डन कराया है।।1।।
आज मिलकर देवें बधाई
नाम करे यह रोशन जग में,
उन्नति करे यह पग-पग में।
वेदों के अनुसार, यज्ञ कराया है।।2।।
आज मिलकर देवें बधाई……….
ब्रह्मचारी, बलवान बने यह,
धन कमा बलवान बने यह।
रहे प्रभु की इस पर
सदा ही छाया है।।3।।
आज मिलकर देवें बधाई……….
सत्य धर्म रुचि दिखावे,
जग में आदर मान भी पावे।
वेद विधि अनुसार,
मुण्डन कराया है।।4।।
आज मिलकर देवें बधाई…………










