यह सुन्दर भवन बन जाना, बधाई हो बधाई।
यह सुन्दर भवन बन जाना,
बधाई हो बधाई।
यह गृह-प्रवेश करवाना,
बधाई हो बधाई हो।।1।।
कराया यज्ञ-हवन उत्तम,
हुआ जो वेद-मन्त्रों से।
सुगंधित वायु फैलाना,
बधाई हो बधाई हो।।2।।
बनाया है भवन सुन्दर,
रहे सबको यह सुखकारी।
सभी मित्रों का यहाँ आना,
बधाई हो बधाई हो।।3।।
रहे आनंद का वातावरण,
प्रभु-कृपा से इस घर में।
यह उद्घाटन का करवाना,
बधाई हो बधाई हो।।4।।
प्रभु-कृपा अति भारी,
हुआ है यह भवन पूर्ण।
सदा सुख-शांति ही पाना,
बधाई हो बधाई हो।।5।।
सदा कल्याण की वर्षा,
रहे ईश्वर की कृपा से।
‘सेवक’ ईश्वर के गुण गाना,
बधाई हो बधाई हो।।6।।










