हमारा भारत वर्ष महान…
हुए जहाँ नृप दशरथ से
सुत रामचन्द्र भगवान्।
वन में रहें वर्ष चौदह
लौ पितु की आज्ञा मान।।
हमारा भारत वर्ष महान……..
गौतम, कपिल, कणाद,
पतंजलि, जैमिनि, व्यास,
सुजान वाल्मीकि, कवि कालिदास,
तुलसी, कबीर, रसखान ।।
हमारा भारत वर्ष महान……..
बुद्ध, शंकराचार्य हुए जहाँ,
चाणक्य नीति निधान।
ध्रुव, प्रहलाद, सदृश बालक,
प्रभु विश्वासी मतिमान ।।
हमारा भारत वर्ष महान……
योगिराज श्री कृष्ण हुए जहाँ,
भीमार्जुन बलवान।
गुरु गोविन्द, प्रताप शिवाजी,
पृथ्वीराज चौहान।।
हमारा भारत वर्ष महान…….
हुई जहाँ विदुषी गार्गी,
सीता पद्मिनी समान।
झाँसी की रानी का जौहर,
जाने सकल जहान।।
हमारा भारत वर्ष महान………
कुंवरसिंह स्वातन्त्रय पुजारी
श्रद्धानन्द गुणवान।
भगतसिंह, चन्द्रशेखर,
बिस्मिल, अशफा उल्ला खान ।
हमारा भारत वर्ष महान……
दयानन्द ऋषि, लेखराम,
श्री सावरकर महान।
देश धर्म हित दिए जिन्होंने,
हँसते-हँसते प्राण।।
हमारा भारत वर्ष महान………
तिलक, गोखले, जहाँ लाजपत
गरजे सिंह समान ।
हुए सुभाष, लाला लाजपत राय,
स्वदेश पर कुरबान ।।
हमारा भारत वर्ष महान……..
करो ‘प्रकाश’ प्रेम से नित
उन वीरों के गुणगान।
किए जिन्होंने तन, मन,
धन, प्रिय स्वदेश हित बलिदान ।।
हमारा भारत वर्ष महान………
अपने देश की रक्षा करना, केवल सैनिकों का कर्तव्य नहीं, प्रत्येक आम जन का फर्ज है।










