महान समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के सर्वाधिक पदार्पण की भूमि फर्रुखाबाद में उनकी प्रेरणा से स्थापित आर्य समाज लोहाई रोड उनकी 200 वीं जयन्ती एवं आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव व आर्य महासम्मेलन का आयोजन कर रहा है जिसमें आर्य जगत के सुप्रसिद्ध सन्यासी, विद्वान, उपदेशक, भजनोंपदेशक व विभिन्न गुरुकुलों के आचार्य ब्रह्मचारी वेदोपदेश हेतु पधार रहे हैं। अतः आप से सादर निवेदन है कि कार्यक्रम में सपरिवार पधार कर धर्म लाभ प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।
आर्य समाज लोहाई रोड, फर्रूखाबाद का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव
दिनांक 3,4,5, जनवरी 2025, दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार तद्नुसार पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी, पंचमी एवं षष्ठी वि.सं. 2081
कार्यक्रम प्रतिदिन
यज्ञ एवं उपदेश भजन प्रवचन
प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक रात्रि 07:00 बजे से 10:00 बजे तक
आमंत्रित विद्वान :-
आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री वैदिक प्रवक्ता (फर्रुखाबाद) यज्ञ ब्रम्हा
प्रदीप शास्त्री भजनोंपदेशक (फरीदाबाद)
किरन आर्या भजनोंपदेशिका (कासगंज)
डॉ० शिवराम सिंह आर्य (नबावगंज फर्रुखाबाद)
आचार्य ओमदेव (विरजानन्द आर्ष गुरूकुल फर्रुखाबाद)
आचार्य सन्दीप आर्य (कमालगंज फर्रुखखाबद)
आचार्य हरिओम शास्त्री (पुरोहित आर्य समाज लोहाई रोड) मो0 7905169342
नोट- दूरस्थ अंचलों से आने वाले आगंतुकों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था उपलब्ध होगी।
निवेदक डॉ० भानुदत्त शर्मा (प्रधान) डॉ० हरिदत्त द्विवेदी (मंत्री)
एवं समस्त आर्य सभासद आर्य समाज लोहाई रोड, फर्रुखाबाद उ०प्र०
सम्पर्क सूत्रः- 9415124756, 9410880386










