कृतज्ञता
हर हाल में दाता का,
जो शुकर मनाते हैं।
उनके घर खुशियों की,
होती बरसाते हैं।।
मुझे तूने मालिक ……
है याद जिन्हें दाता,
हर दात मिले उनको।
बिन माँगे खुशियों की,
सौगात मिले उनको।
सुख पाकर भी सुख में,
नहीं मन भरमाते हैं।।
हर हाल में दाता का ……..
ज्यादा में शुकर कीजे,
थोड़े में सबर कीजे।
फिर उसकी रहमत को,
दामन में भर लीजे।
ये बातें जो माने,
वो ही सुख पाते हैं।।
हर हाल में दाता का………
हर सुख देने वाले,
दाता को याद करें।
जो हर पल साथ है मेरे,
हम उसका ध्यान धरें।
आदर्श है जो वेदों का,
इस मन में बसाते हैं।।
हर हाल में दाता का ……..










