भक्ति
दाता तेरे चरणों का,
दीदार जो मिल जाये।
पापों भरे जीवन का,
नक्शा ही बदल जाये।
मशहूर दया सिन्धु,
प्रभु नाम तुम्हारा है।
हम पर भी दया कर दो,
जीवन यह संवर जाये।।
दाता तेरे चरणों का दीदार……..
दुर्लभ मानव चोला,
मुक्ति का खजाना है।
अनमोल सी चादर को,
कीं दाग न लग जाये।।
दाता तेरे चरणों का दीदार…….
मतलब के हैं सब नाते,
बस तेरा सहारा है।
मोहमाया के बन्धन में,
जीवन न उलझ जाये।।
दाता तेरे चरणों का दीदार ……..
अनमोल जन्म हीरा
हर बार नहीं मिलता।
गठड़ी को सम्भाल अपनी
कहीं माल न लुट जाये।।
दाता तेरे चरणों का दीदार………
इस भक्त की तो भगवन,
बस एक तमन्ना है।
तेरा नाम हो होठों पर,
और दम यह निकल जाये।।
दाता तेरे चरणों का दीदार…………










