आस्था
तू ही एक सबका सहारा प्रभु है,
तू ही जन्म दाता हमारा प्रभु है।
तेरा नाम सुनते हैं सब दीन बन्धु,
इसी से तो तुझको पुकारा प्रभु है।
तू ही एक सबका सहारा ……..
तू ही योनियों का है धन प्राण जीवन।
तेरी भक्ति अमृत की धारा प्रभु है।।
तू ही एक सबका सहारा …….
करूँ भेंट क्या वस्तु भगवन तुम्हारे,
सभी विश्व मण्डल तुम्हारा प्रभु है।
तू ही एक सबका सहारा ……..
बिना देखे मरता है तुझ पर जमाना,
तेरा नाम भक्तों को प्यारा प्रभु है।
तू ही एक सबका सहारा …….










