वैदिक पाठशाला शिविर
(केवल online वैदिक पाठशाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए)
दिनांक :- 14 से 17 नवंबर 2024 तक (गुरुवार से रविवार तक)
स्थान :- दर्शन योग धाम, संस्कृतिवन, लाकारोड़ा, गांधीनगर, गुजरात
माननीय प्रिय विद्यार्थी जन सादर नमस्ते!
आप सभी को जानकर प्रसन्नता होगी कि online पढ़ने वाले गृहस्थी विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन अर्थात प्रत्यक्ष गुरुमुख से शास्त्रों को पढ़ने का सुअवसर प्राप्त होगा, Online पढ़ाए जाने वाले पाठों के अतिरिक्त शंका समाधान सहित ध्यान प्रशिक्षण, यज्ञ प्रशिक्षण तथा आत्मनिरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण कक्षाओं का भी लाभ मिलेगा! जैसा कि आपको विदित हो वैदिक पाठशाला २०२१ में पूज्य स्वामी शांतानन्द जी के सानिध्य में आचार्य दिनेश जी, आचार्य प्रियेश जी एवं आचार्य योगेश जी द्वारा आरंभ की गई थी, जिसके माध्यम से देश विदेश के शास्त्रों के प्रति स्वाध्याय में रुचि रखने वालों ने योगदर्शन, सांख्यदर्शन, उपनिषद परिचय, ईश, केन, कठ प्रश्न आदि उपनिषद, ऋग्वेदादि भाष्यभूमिका, व्यवहार भानु, आर्य उद्देश्य रत्नमाला, महाभारत, मनुस्मृति आदि ग्रंथों का स्वाध्याय किया। वर्तमान में भी अनवरत वैदिक पाठशाला के माध्यम से अध्ययन अध्यापन का कार्य चल रहा है। हमें प्रसन्नता होगी कि आप यहाँ दर्शन योग धाम के सुरम्य पवित्र वातावरण में पधार कर गुरुकुलीय/शिविर दिनचर्या का पालन करते हुए साधना को सुदृढ़ करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
शिविर में प्रवेश हेतु अनिवार्य अपेक्षा इस प्रकार है:-
१. पूर्णकाल तक शिविर स्थल में रहना होगा। शिविर के समय बाहर आना जाना निषेध ।
२. शिविर की अवधि में किसी भी व्यवसाय, अधिकार या पारिवारिक दायित्व से संबन्ध नहीं रहेंगे।
३. विशेष निमित्त के बिना दूरभाष आदि से बाहरी व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं रखेंगे।
४. गुरुकुलीय/शिविर की दिनचर्या पालन करने में समर्थ हों। किसी अतिरिक्त सेवक पर आश्रित ना हो।
शिविरार्थियों को 14 नवम्बर को दोपहर 12:00 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचना है।
शिविर समापन 17 नवम्बर को दोप. 12:00 बजे होगा।
- आवेदन प्रक्रिया – इच्छुक सज्जन शिविर में भाग लेने के लिये अपना आवेदन नीचे दी हुई आवेदन लिंक के माध्यम से प्रेषित करें। स्वीकृति संदेश मिलने पर शिविर व्यवस्था स्वैछिक शुल्क जमाकर अपना स्थान आरक्षित करें। स्थान सीमित हैं अतः प्रथम आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कृपया बिना अनुमति के शिविर में भाग न लेवें।
शिविर व्यवस्था शुल्क : अनिवार्य स्वैधिक राशि अनुदान ।
अधिकतम शिविरार्थी की संख्या 100 रहेगी। आसपास के महानुभाव शिविर में प्रातः काल से सायं काल तक भाग ले सकते हैं। • शिविर स्थल से निकट रेलवे स्टेशन अहमदाबाद है तथा समीपस्थ एयरपोर्ट अहमदाबाद में है। अहमदाबाद से शिविर स्थल तक पहुंचने के लिए साधन सुलभ हैं। • मोबाईल संबंधित नियम – शिविर काल में मोबाईल बंद रखना होगा। आवश्यक होने पर दर्शन योग धाम कार्यालय नंबर 9409615011 से अनुमति लेकर बात कर सकते हैं। • यह शिविर दर्शन योग धाम में विराट शांत परिवेश में आयोजित होगा। सभी के लिए उत्तम कमरों की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं एवं पुरुषों की आवास व्यवस्था पृथक-पृथक हेगी।
शिविर स्थल व आयोजक
ऑनलाईन आवेदन करने के लिए हमारे वेबसाईट: https://www.darshanyog.org
संस्कृतिवन, सुजलाम केनाल रोड़, लाकरोड़ा, ता. माणसा, गांधीनगर, गुजरात
संपर्क : 9409615011, 9306374959
Web: darshanyog.org,
ईमेल: darshanyog@gmail.com










