गुरुकुल कुरुक्षेत्र
(देश की धरोहर में शामिल हरियाणा के नंबर 1 आवासीय विद्यालय)
का
112वाँ वार्षिक महोत्सव
आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि आपकी प्रिय संस्था गुरुकुल कुरुक्षेत्र का 112वाँ वार्षिक महोत्सव कार्तिक कृष्ण पक्ष सप्तमी, अष्टमी विक्रमी संवत् २०८१ (23, 24 अक्तूबर 2024) बुधवार, बृहस्पतिवार को गुरुकुल परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा मधुर गीत, भाषण, एकांकी, संवाद व अन्य आकर्षक शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे। आप सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित सादर आमन्त्रित हैं। कृपया दर्शन देकर अनुगृहीत करें।
उत्सव में पधारने वाले विद्वान् महानुभाव
माननीय आचार्य देवव्रत जी, राज्यपालश्री, गुजरात
माननीय श्री देशबन्धु आर्य जी, प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा
माननीय श्री उमेद सिंह जी, मंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा
माननीय डॉ. राजेन्द्र जी विद्यालंकार, ओ.एस.डी., राज्यपाल, गुजरात
माननीय आचार्य सत्यप्रकाश जी, आर्ष महाविद्यालय, गुरुकुल कुरुक्षेत्र
माननीय डॉ० हरिओम जी, प्राकृतिक कृषि वैज्ञानिक
महाशय श्री जयपाल आर्य जी, आर्य भजनोपदेशक, कुरुक्षेत्र
महाशय श्री रामनिवास आर्य जी, आर्य भजनोपदेशक, पानीपत
महाशय श्री जसविन्द्र आर्य जी, आर्य भजनोपदेशक, कुरुक्षेत्र
सामवेद पारायण महायज्ञ
23 अक्तूबर बुधवार प्रातः 7:00 बजे से प्रारम्भ
इस यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सत्यप्रकाश जी, गुरुकुल कुरुक्षेत्र होंगे।
- यज्ञ की पूर्णाहुति 24 अक्तूबर को प्रातः 7:00 बजे होगी।
यज्ञ-प्रेमी महानुभाव घी, सामग्री आदि भी साथ ला सकते हैं।
आकर्षक शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन
24 अक्तूबर बृहस्पतिवार प्रातः 9:30 बजे
श्री संजीव आर्य जी व्यायामाचार्य, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के नेतृत्व में आकर्षक विभिन्न भारतीय व्यायामों का प्रदर्शन होगा, जिसमें गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा पद संचलन, सर्वांग सुन्दर व्यायाम, नियुद्धम्, सूर्य, भूमि व चन्द्र नमस्कार, दण्ड बैठक, अश्वारोहण, लक्ष्यभेदन, जिम्नास्टिक, मल्लखम्भ, आसन, असिसंचालन, दण्डसंचालन, मुद्गर, डम्बल, लेजियम, झण्डी ड्रिल, कल्लरी, बॉक्सिग, रस्सा मल्लखम्भ, स्तूप-निर्माण आदि आकर्षक व्यायाम दिखाए जाएँगे।
कार्यक्रम
बुधवार 23 अक्तूबर, 2024
सामवेद पारायण महायज्ञ…………………………… प्रातः 7:00 बजे
ध्वजारोहण, …………………………..अपराह्न 3:00 बजे
शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा सम्मेलन… सांस्कृतिक संध्या………………………………अपराहन 3:30 बजे सायं 7:00 बजे
बृहस्पतिवार 24 अक्तूबर, 2024
सामवेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति…………………….. प्रातः 7:00 बजे
ब्रह्मचारियों द्वारा कौशल प्रदर्शन ………………प्रातः 9:30 बजे
विशेषताएँ :
(क) 10+2 तक C.B.S.E. से मान्यता प्राप्त
(ख) नॉन मेडिकल, मेडिकल एवं कॉमर्स संकाय की व्यवस्था
(ग) JEE (Mains & Advance), NEET, CLAT एवं NDA की विशेष गाईडेंस एवं काउंसलिंग
(घ) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन
गुरुकुल के छात्रों का दीपावली अवकाश 25 अक्तूबर से 09 नवम्बर तक रहेगा।
कृपया ऋतु अनुकूल वस्त्र साथ लाएँ।
Phone: 01744-238648, 238048, E-mail: gurukul_kkr@yahoo.com, Website: www.gurukulkurukshetra.com










