गुरुकुल विश्वभारती रोहतक में भव्य 35वां वार्षिक महोत्सव एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह 4-5 नवंबर को
रोहतक, हरियाणा। गुरुकुल विश्वभारती, भैयापुर लाढौत रोड, रोहतक में भव्य 35वें वार्षिक महोत्सव एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा। दो दिवसीय इस समारोह में वैदिक संस्कृति, भारतीय शिक्षा पद्धति, राष्ट्रचेतना, योग एवं भारतीय परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 4 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे यजुर्वेद पारायण यज्ञ से होगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण एवं ज्ञान-विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। प्रातः 10:30 बजे ‘गुरुकुल शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्रदशा’ विषय पर आर्य सम्मेलन आयोजित होगा।
इस अवसर पर स्वामी आर्यवेश जी मुख्य अतिथि, स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती जी अध्यक्ष तथा स्वामी आदित्यवेश जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसी दिन सायं 3 बजे भारतीय व्यायाम प्रदर्शनी एवं आर्यवीर सम्मेलन होगा। इसमें महात्मा जितेन्द्र भाटिया जी मुख्य अतिथि, आचार्य संदीप जी दर्शनाचार्य अध्यक्ष तथा आचार्य प्रशांत जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सायं 7 बजे राष्ट्रचेतना एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजनोपदेशक कैलाश जी कर्मठ (अलवर, राजस्थान) अपनी प्रस्तुति देंगे।


5 नवंबर को स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह
समारोह के दूसरे दिन प्रातः 7 बजे 101 कुण्डीय यज्ञ एवं यजुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद प्रातः 8 बजे स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में आचार्य विजयपाल जी योगार्थी मुख्य अतिथि, स्वामी आर्यवेश जी अध्यक्ष तथा बहन पूनम जी एवं बहन प्रवेश जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। बहन पूनम जी एवं बहन प्रवेश जी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
गुरुकुल विश्वभारती के इस आयोजन का उद्देश्य वैदिक संस्कृति एवं भारतीय शिक्षा परंपरा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और स्वामी श्रद्धानन्द जी के त्याग एवं योगदान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
गुरुकुल प्रबंधन एवं आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी, आर्य समाज के अनुयायियों, शिक्षाविदों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार समारोह में पहुंचने तथा अपने इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
स्थान: गुरुकुल विश्वभारती, भैयापुर लाढौत रोड, रोहतक, हरियाणा।
दिनांक: 4 एवं 5 नवंबर 2026।
संपर्क सूत्र: 9466436220, 8901140225, 9416629972
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇🎵🎶
























