हवन एवं सत्संग कार्यक्रम

0
12
हवन एवं सत्संग कार्यक्रम

आत्मोन्नति नारी नव चेतना केंद्र के तत्वावधान में हवन एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वैदिक यज्ञ, सत्संग एवं प्रेरणादायी प्रवचन के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण, पारिवारिक संस्कार एवं सामाजिक चेतना का संदेश दिया जाएगा।

आमंत्रित विद्वत्जन

  1. आचार्य आशीष जी

2. आचार्य आत्मप्रकाश जी

3. आचार्या आर्यशा जी

📅 कार्यक्रम की तिथि

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 एवं रविवार, 4 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

विशेष समापन सत्ररविवार, 4 अक्टूबर 2026

इस अवसर पर-आचार्या आर्यशा जी तथा आर्या दीप्ति जी(अध्यापिका, गुरुकुल ऐंचरा कलां)द्वारा विशेष मार्गदर्शन एवं उद्बोधन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल- आर्य समाज, ग्राम बीथल जिला सोनीपत, हरियाणा

🙏 सादर आमंत्रण-

सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं मातृशक्ति को परिवार सहित सादर आमंत्रित किया जाता है। आइए, हम सब मिलकर वैदिक संस्कारों, पारिवारिक एकता, जागरूक समाज एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

निवेदक:

श्री महावीर जी, श्री विजय जी, श्री राजेंद्र जी, श्री सत्य नारायण जी एवं अन्य पदाधिकारी महानुभाव

आयोजक:

आत्मोन्नति नारी नव चेतना केंद्र