आओ मिलकर काम करें

0
3
आओ मिलकर काम करें

आओ मिलकर काम करें

आओ मिलकर काम करें।
आपस के सब द्वेष मिटाकर,
मधुर मिलन अभिराम करें। आओ मिलकर…….

पड़े ऋषि के स्वप्न अधूरे।
बोलो कौन करेगा पूरे।
अर्पण करके तन मन धन को,
संकट से संग्राम करें। आओ मिलकर…..

हम सब ऋषिवर के अनुयायी।
वैदिकधर्मी बहिन और भाई।
सारे मिलकर इक हो जाएँ,
विश्व विजेता नाम करें। आओ मिलकर….

पर-निन्दा और चुगली छोड़ें।
रगड़ों झगड़ों से मुँह मोड़ें।
मन में सब अच्छे कर्मों का,
चिन्तन आठों याम करें। आओ मिलकर…..

बल, बुद्धि और साहस पाएँ।
निर्भय अविचल बढ़ते जाएँ
परमेश्वर से यही याचना,
‘पथिक’ सुबह और शाम करें। आओ मिलकर….