गुरु विरजानन्द के वार्षिक उत्सव का आयोजन

0
2
गुरु विरजानन्द के वार्षिक उत्सव का आयोजन

गुरु विरजानन्द स्मारक समिति ट्रस्ट, करतारपुर

वार्षिक उत्सव — सादर आमंत्रण

गुरु विरजानन्द स्मारक समिति ट्रस्ट, करतारपुर आप सभी आर्य महानुभावों को अपने वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर सादर आमंत्रित करता है।

आपसे विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रमानुसार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ तथा अपने स्नेह, सहयोग एवं उपस्थिति से हमारा उत्साहवर्धन करें।

आगामी गतिविधियाँ

कार्यक्रमदिनांक
आर्य वीर दल27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
गीता जयंती21 दिसंबर 2026
स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस23 दिसंबर 2026
स्वामी विवेकानन्द जयंती12 जनवरी 2027
तिरंगा यात्रा25 जनवरी 2027
महर्षि दयानन्द जयन्ती12 फरवरी 2027
आर्य समाज स्थापना दिवस19 मार्च 2027

विशिष्ट अतिथि एवं विद्वज्जन

प्रो. आर. जी. मुरली कृष्ण

आपका विश्वविद्यालय प्रशासन, उच्च शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। आप केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के मुंबई परिसर में शिक्षा शास्त्री में अध्यापन कार्य भी कर चुके है। साथ ही आप भारत सरकार द्वारा महर्षि बादरायण पुरस्कार से भी सम्मानित है। आप अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं कुशल प्रशासनिक कार्यशैली से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की काति में निरंतर योगदान दे रहे हैं। आप का गुरुकुल करतारपुर में प्रथम चार आगमन हो रहा है।


डॉ. शिवदत्त पाण्डेय

डॉ. शिवदत्त पाण्डेय का जन्म 8 सितम्बर 1970 को सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। आपने व्याकरणाचार्य एवं एम.ए. (वेद) की उपाधियाँ महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, रोहतक से तथा साहित्याचार्य की उपाधि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से प्राप्त की। संस्कृत व्याकरण विषय में आपने आगरा विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. की। आपने महर्षि वेदविज्ञान संस्थान, नोएडा में दो वर्ष, आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय, एटा में आठ वर्ष तथा अन्तर्राष्ट्रीय उदेशक महाविद्यालय, टंकारा (गुजरात) में चार वर्ष अध्यापन कार्य किया। विगत बीस वर्षों से वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल आश्रम, धनपतगंज, सुल्तानपुर में आपके द्वारा स्वसंस्थापित विद्यालय में अध्ययन अध्यापन एवं वैदिक प्रचार का कार्य निरन्तर चल रहा है। सम्पूर्ण भारतवर्ष में आर्यसमाज के मंचों से आपने सहस्रों प्रवचन दिए हैं तथा लगभग 300 वेद पारायण यज्ञों में वेदपाठी एवं ब्रहमा के रूप में सहभागिता की है। देवयज्ञप्रकाश, ब्रश्मयज्ञप्रकाश एवं पितृयज्ञप्रकाश आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। आपने 30 पी-एच.डी. एवं 11 एम.फिल. शोधार्थियों का निर्देशन किआप का या है। वर्तमान में आप वानप्रस्थ आश्रम में रहकर साधना, स्वाध्याय एवं वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार में निरन्तर संलग्न हैं। गुरुकुल करतारपुर में दूसरी बार आगमन हो रहा है।


आचार्य अंकित प्रभाकर ‘प्रहरी’

आचार्य अंकित प्रभाकर ‘प्रहरी’ यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से वैदिक साहित्य एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती के विचारों के प्रचार-प्रसार में निरन्तर सक्रिय हैं तथा धर्मवीर संस्थान, अजमेर के मन्त्री के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। आपने रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से संस्कृत विषय में खातकोत्तर की शिक्षा प्रास को है तथा वर्तमान में ‘सत्यार्थ प्रकाश’ विषय पर पी-एच.डी. हेतु शोधरत हैं। आपकी गुरुकुलीय शिक्षा गुरुकुल ऋषि उद्यान, अजमेर में हुई, जहाँ आपने संस्कृत व्याकरण, दर्शन, उपनिषद् तथा महर्षि दयानन्द सरस्वती के ग्रन्थों का गहन अध्ययन किया। आपने लगभग तीन वर्ष तक गुरुकुल ऋषि उद्यान के संचालन, पाँच वर्ष तक ‘परोपकारी’ पत्रिका के सम्पादन में सहयोग तथा परोपकारिणी सभा में पुस्तक प्रकाशन एवं सम्पादन कार्य में योगदान दिया है। लेखन एवं पठन-पाठन में आपको विशेष रुचि है। वर्ष 2009 से 2021 तक परोपकारिणी सभा में अध्ययन एवं सेवाकार्य करते हुए आपको आर्ष छात्रवृत्ति पुरस्कार, आर्य कार्यकर्ता पुरस्कार एवं आर्ष अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आचार्य डॉ. धर्मवीर जी के जीवन एवं उपदेशों से प्रेरित होकर आपने महर्षि दयानन्द सरस्वती के वैचारिक एवं वैदिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। पिछले पाँच वर्षों से आप प्रतिदिन ‘प्रहरी’ यू-ट्यूब चैनल पर सत्यार्थ प्रकाश, ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका, उपनिषद् एवं रामायण का अध्यापन करते हुए वैदिक धर्म का प्रचार कर रहे हैं। साथ ही अमेरिका सहित विदेशों के विज्ञामुओं को ऑनलाइन ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका का प्रभाकर अध्ययन करा रहे हैं। यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर वर्तमान में ‘सत्यार्थ प्रकाश’ विषय पर पी-एच. डी. भी कर रहे हैं। गुरुकुल करतारपुर में दूसरी बार आगमन हो रहा है।

सहयोग एवं ऑनलाइन दान

गुरु विरजानन्द स्मारक समिति ट्रस्ट

PNB A/c: 06462010029330
IFSC: PUNB0064610

SBI A/c: 35334807618
IFSC: SBIN0010751

संपर्क

वेबसाइट: www.gurukulkartarpur.in
ई-मेल: gurukulkartarpur@gmail.com

संपर्क सूत्र:
98030-43271
98887-64311
0181-2782252
9814821363

गुरु विरजानन्द स्मारक समिति ट्रस्ट, करतारपुर

आपकी गरिमामयी उपस्थिति ही हमारा उत्साह और प्रेरणा है।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶