सत्यार्थ प्रकाश स्वाध्याय शिविर

0
4
सत्यार्थ प्रकाश स्वाध्याय शिविर

सत्यार्थ प्रकाश स्वाध्याय शिविर

सादर आमंत्रण

दिनांक : 28 सितम्बर 2026 से 02 अक्तूबर 2026 तक

अखण्डानन्दान्निगमहिमशैलेन्द्रशिखरात्,
प्रभूता भूतानां जनिलयकृतः शङ्करगुरोः।
दयानन्दस्येयं सकलभुवनायामृतपदं,
दिशन्ती गीर्गङ्गा जनितशिवसङ्गा विजयते।।

महर्षि दयानन्द सरस्वती के वैदिक विचारों, सत्यार्थ प्रकाश के स्वाध्याय तथा जीवन को सुखी एवं सार्थक बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस स्वाध्याय शिविर में आप सादर आमंत्रित हैं।

शिविर की दिनचर्या

समयकार्यक्रम
प्रातः 6:00–7:00प्रथम सत्र — ध्यान एवं खुशहाल जीवन जीने की कार्यशाला
7:30–8:30देवयज्ञ
8:30–10:00भजन एवं प्रवचन
10:00–10:30अल्पाहार
10:30–11:30द्वितीय सत्र
11:30–11:45चायपान
11:45–1:00तृतीय सत्र
1:00–3:00भोजन एवं विश्रान्ति
3:00–4:00चतुर्थ सत्र — शंका समाधान
4:00–4:15चायपान
4:30–5:30पंचम सत्र — सत्यार्थ प्रकाश एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य
5:30–6:30देवयज्ञ
6:30–8:00भजन एवं प्रवचन
8:00–9:00भोजन

शिविर का विवरण

शिक्षक : अंकित प्रभाकर जी
आयोजक : गुरुकुल करतारपुर

महत्वपूर्ण सूचनाएँ

  1. ₹1,500/- की धनराशि केवल पंजीकरण की निश्चितता हेतु रहेगी। शिविर के सफल आयोजन के लिए हम आपसे अन्य सहयोग की भी अपेक्षा रखते हैं।
  2. 02 अक्तूबर को सायंकालीन यज्ञ के उपरान्त शिविर का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
  3. शिविरार्थियों के लिए वातानुकूलित कमरों की व्यवस्था सीमित रहेगी। अतः पंजीकरण पहले आएँ, पहले पाएँ के आधार पर किया जाएगा।

शिविर की नियमावली

  • शिविर में सम्मिलित होने के लिए पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।
  • शिविर में किसी भी प्रकार की मूल्यवान वस्तु न लाएँ
  • प्रत्येक सत्र में समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है।
  • आवश्यक सामग्री, जैसे सत्यार्थ प्रकाश, संचिका एवं लेखनी अपने साथ अवश्य रखें।
  • पंजीकरण करने के पश्चात कार्यालय द्वारा पंजीकरण की निश्चितता की पुष्टि होने पर ही शुल्क जमा करें।

प्रेरणासूत्र

“प्रचार करो और सारा विश्व आर्य बनो।”
महर्षि दयानन्द सरस्वती

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶