22 वां स्वामी ओमानन्द सरस्वती स्मृति दिवस गुरुकुल झज्जर

0
44

22 वां स्वामी ओमानन्द सरस्वती स्मृति दिवस गुरुकुल झज्जर

महाविद्यालय गुरुकुल झज्जर का 108वां वार्षिक महोत्सव एवं 22 वां स्वामी ओमानन्द सरस्वती स्मृति दिवस

दिनांक 23-24 मार्च सन् 2024 ई

सब सज्जनों को सहर्ष सूचित किया जाता है आपके प्रिय महाविद्यालय गुरुकुल झज्जर का वार्षिक महोत्सव उपर्युक्त तिथियों को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस महोत्सव पर आर्यजगत् के प्रसिद्ध संन्यासी, विद्वान, राजनेता और भजनोपदेशक पधार रहे हैं।

अथर्ववेद पारायण यज्ञ

15 मार्च से डॉ. जगदेवसिंह विद्यालंकार के ब्रह्मत्व में यज्ञ का आयोजन प्रारम्भ होगा, इसकी पूर्णाहुति 24 मार्च को प्रातः 10 बजे होगी। यजमान बनने के इच्छुक सज्जन शीघ्र सम्पर्क करें तथा यज्ञ के प्रति श्रद्धा रखने वाले महानुभावों से निवेदन है कि यज्ञ हेतु घी, सामग्री, समिधा आदि प्रदान कर पुण्य के भागी बनें।

व्यायाम प्रदर्शन

23 मार्च को सायं 4 बजे से डॉ. स्वामी देवव्रत जी के नेतृत्व में गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा व्यायाम का आकर्षक प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें आसन, दण्ड-बैठक, लाठी, भाला, तलवार चलाना, लोहे के सरिये गले से मोड़ना, जीप रोकना तथा कमाण्डों आदि विशेष उल्लेखनीय हैं ।

23 मार्च को सायं 8 बजे विद्यार्यसभा का वार्षिक अधिवेशन होगा। सभी सदस्य समय पर पहुंचने की कृपा करें। सभी सज्जनों में नम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महोत्सव की शोभा बढ़ायें।

निवेदक

डॉ. योगानंद शास्त्री -(कुलपति M.: 9818147999)

आचार्य विजयपाल -( आचार्य ) M.: 9416055044

राजेन्द्र सिंह मलिक -(उप प्रधान) एम.: 9416762895

राजवीर – (मंत्री) एम.: 9811778655